mainमध्य प्रदेशरतलाम

International Women’s Day/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम ने कार्यक्रम में किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

रतलाम,08 मार्च (इ खबरटुडे)।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रतलाम नगर निगम द्वारा भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

स्थानीय गुलाब चक्कर पर आयोजित कार्यक्रम में निगमायुक्त सोमनाथ झारिया द्वारा अपने उद्बोधन में रतलाम शहर को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन पर लाने के लिए सभी नागरिकों से पुरजोर आग्रह किया गया। श्री झारिया ने शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में सहायक संचालक महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या, निगम की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती दिव्या पाटीदार, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत, मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति, निगम के उपायुक्त विकास सोलंकी तथा निगम के अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सुश्री एहतेशाम अंसारी द्वारा किया गया।

Back to top button