October 12, 2024

Crime news : नगर निगम महिला कर्मचारी की हत्या, शव को पानी की टंकी में फेंका, तीन दिन बाद थी सगाई

खंडवा,05फरवरी(इ खबर टुडे)। राज्य में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अपराधी बेखौफ होकर हत्या जैसे संगीन अपराधों को घटित कर रहे हैं। अब ऐसा ही एक और सनसनीखेज मामला मध्यप्रदेश के खंडवा से सामने आया है। खंडवा नगर निगम महिला कर्मचारी की हत्या के बाद उसके शव को पानी टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस ने टंकी से पानी खाली कर टंकी से युवती का शव बरामद किया है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को युवती की सगाई होने वाली थी।

ग्राम हेमगिर निवासी रजनी पुत्री जयराम मासरे की हत्या हुई है। रजनी करीब 6 माह पहले सीधी में नगर निगम में पदस्थ हुई थी। जहां से वह खंडवा नगर निगम में उसका ट्रांसफर हुआ था। वह रामनगर में किराए का मकान लेकर रही थी ग्राम हेमगीर निवासी पिता जय रामाश्रय ने बताया कि मंगलवार को रजनी की सगाई होने वाली थी, इसको लेकर परिवार तैयारियों में जुटा हुआ था। शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे बाद उसका फोन बंद था। मां बसंती उसे देखने खंडवा आई थी। लेकिन मकान पर ताला लगा होने से वही रामनगर में अपने रिश्तेदार क्या रुक गई। शनिवार को पुलिस ने परिवार से संपर्क साधा था इसके बाद पुलिस उसे तलाशते हुए किराए के मकान पर पहुंची।

यहां पर मकान में ताला लगा हुआ था। इसके बाद पीछे के दरवाजे से पुलिसकर्मी गेट खोलकर अंदर घुसे। यहां कमरे में चाकू और फर्श पर खून पड़ा हुआ दिखा। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लग गई, पानी की टंकी के पास खून पड़ा होने से पुलिस ने अंदर उसे तलाशना शुरू किया। इसके लिए पानी की मोटर से टंकी का कुछ पानी खाली किया। पानी खून मिला हुआ निकल रहा था। जिसे देख यह बात पुख्ता हो गई कि उसका शव टंकी के अंदर पड़ा हुआ है। कुछ देर तक पानी बहाए जाने के बाद रजनी का शव नजर आने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका शव बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा मौके पर मौजूद रहे। यहां उन्होंने हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए, साथ ही परिवार से भी पूछताछ की।

You may have missed