October 10, 2024

Arrested: मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को किया गिरफ्तार, शर्लिन चोपड़ा ने की थी शिकायत

मुंबई,19 जनवरी (इ खबरटुडे)। राखी सावंत को मुंबई में अंबोली पुलिस ने गुरुवार (19 जनवरी) को गिरफ्तार कर लिया है। राखी आज दोपहर 3 बजे अपनी डांस अकेडमी लॉन्च करने वाली थीं, जिससे पहले ही पुलिस ने उन्हें शर्लिन चोपड़ा केस में गिरफ्तार कर लिया है। राखी की गिरफ्तारी की जानकारी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।

शर्लिन ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी FIR 883/2022 के तहत में हुई है। कल, राखी सावंत के ABA 1870/2022 को मुंबई सेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया था।’ शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ पिछले साल केस दायर किया था।

शर्लीन ने FIR कॉपी को सोशल मीडिया पर किया था शेयर
राखी ने 6 नवंबर को शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मानहानि की कंप्लेन दर्ज कराई थी। इसके बाद शर्लीन ने भी एक कदम आगे बढ़ाते हुए राखी के खिलाफ पुलिस में कंप्लेन फाइल की थी। शर्लीन ने अपने FIR की कॉफी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए राखी को टार्गेट करते हुए लिखा था, ‘नौटंकीबाज राखी सावंत तैयार हो जाएं गिरफ्तार होने के लिए।’ शर्लीन ने राखी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499, धारा 500, धारा 509 और धारा 503 के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई थी।

You may have missed