September 29, 2024

MP By Election 2020: मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर बोले दिग्विजय- नई कांग्रेस खड़ी हो गई, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को दी केंद्र की राजनीति में आने की सलाह

भोपाल,11 नवम्बर(इ खबर टुडे)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एमपी उपचुनावों के नतीजों (MP By election Results 2020) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बीजेपी ने धनबल के सहारे जीत मिली है। दिग्विजय ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नीतीश कुमार को एक सलाह भी दी है। उन्होंने नीतीश कुमार से केंद्र की राजनीति में आने और धर्मनिरपेक्ष समाजवादी धड़े को मजबूत करने में भूमिका निभाने का आग्रह किया है।

दिग्विजय ने ट्विटर (Digvijay Singh Tweet) पर लिखा कि एमपी उपचुनाव में नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं गए। इसका विश्लेषण होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सिंधिया के जाने के बाद लोग कांग्रेस के खत्म होने की बात कर रहे थे, लेकिन इन चुनावों में एक नई कांग्रेस खड़ी हो गई।

दिग्गी ने लिखा कि बीजेपी जनबल को दबाने के लिए धनबल का सहारा लेगी, लेकिन नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस फिर से लोगों का विश्वास हासिल करेगी। उन्होंने गांधी-नेहरू परिवार के नेतृत्व की तारीफ भी की।

दिग्विजय ने बिहार चुनाव के नतीजों (Bihar Assembly Election Result 2020) को लेकर भी बीजेपी पर तंज कसा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Digvijay advice to nitish kumar) को एक सलाह दी है। दिग्विजय ने नीतीश से बीजेपी-संघ को छोड़कर समाजवादी धर्मनिरपेक्ष धड़े को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की है। दिग्गी ने लिखा कि नीतीश कुमार के लिए बिहार अब छोटा हो गया है। वे केंद्र की राजनीति में आएं और बिहार में तेजस्वी यादव को अपना आशीर्वाद दें।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds