mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

MP: 16 डिप्टी कलेक्टर और 81 सब इंस्पेक्टरों के तबादले, पुलिस मुख्यालय व शासन ने जारी किए आदेश

भोपाल/रतलाम ,19 फरवरी(इ खबरटुडे)। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अफसरों के तबादले किए हैं। इसके तहत 16 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं। वही पुलिस मुख्यालय ने 81 उपनिरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत रतलाम जिले के मानखेड़ा चौकी उपनिरीक्षक नागेश यादव का तबादला नीमच जिले में कर दिया गया।

वही बुरहानपुर जिले उपनिरीक्षक प्रताप सिंह भदौरिया का तबादला रतलाम जिले में किया गया। भोपाल के डिप्टी कलेक्टर मुकुल गुप्ता को हटाया गया है। प्रशासकीय आधार पर इन अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश शासन द्वारा जारी किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 3 वर्षों का कार्यकाल एक ही जगह में करने वाले पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button