mainइंदौरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

Indore-Ichhapur Highway/इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी, 25 से ज्यादा यात्री घायल

खंडवा,20 अगस्त (इ खबरटुडे)। इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर ग्राम भोजाखेड़ी के पास शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे यात्रियों से भरी बस पलट गई। स्टेयरिंग फेल होने से घटना होने की बात सामने आई है। करीब 25 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। शुक्रवार को राज ट्रेवल्स की बस खरगोन से खंडवा आ रही थी।

इस दौरान भोजाखेड़ी के पास बस पलट कर सड़क से नीचे उतर गई। घटना की जानकारी लगते ही छैगांवमाखन थाना और देशगांव चौकी से पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को छैगांवमाखन अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ लोगों को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Back to top button