दीनदयाल मंडल के बूथ क्रमांक 112 पर विधायक चेतन्य काश्यप ने ली बैठक

रतलाम, 26 मार्च (इ खबर टुडे)।शहर के दीनदयाल मंडल स्थित शक्ति केन्द्र क्रमांक 20 में बूथ क्रमांक 112 पर विधायक चेतन्य काश्यप ने बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की बैठक ली। बूथ की यह बैठक कांतिलाल टांक के निवास पर आयोजित हुई।

इस दौरान पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी एवं पार्षद संगीता सोनी सहित पार्टी के पदाधिकारी और क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि सदस्यों की दृष्टि से भाजपा आज दुनिया में सबसे बडी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी ने आगामी चुनावों में 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए प्रत्येक बूथ का मजबूत होना आवश्यक है।

बूथों को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिससे प्रत्येक बूथ पर पन्ना समिति बनाकर पार्टी को जन-जन से जोडने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया।

इस दौरान कांतिलाल टांक, लोकेश कटारिया, श्याम सोनी, करण वशिष्ठ, श्यामसुंदर पोरवाल, नारायण कुमावत, ओ.पी. जैन, एम.एल. जैन, राहुल सोनी, संतोष सोलंकी, राजाराम वर्मा, अशोक सोमानी, भगवतीलाल जैन, पिंकेश जैन, गोपाल याादव, रजनीश इंसवाल, अंजली सोनी, अंजू सोनी, प्रिया सोनी, सीमा भार्गव, निर्मला टांक आदि मौजूद रहे।

You may have missed

This will close in 20 seconds