May 1, 2024

रतलाम : आरोपी ने अपने ही गैरेज पर कार्य करने वाले युवक की बहन के साथ किया दुष्कर्म

रतलाम ,28 फरवरी (इ खबरटुडे)। जिले के जावरा शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुष्कर्म का मामला समाने आया है। मामले आरोपी ने अपने ही गैरेज पर काम करने वाले कर्मचारी की बहन के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दे दिया। मामला पुलिस के समक्ष पहुंचने पुलिस के आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जावरा शहर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की घटना जनवरी माह की है। जहां आरोपी शबीर उर्फ़ चुत्रु पिता निसार खा मेवाती 25 वर्षीय निवासी गाडीखाना जावरा में ऑटो गैरेज चलाता है। इस दौरान उसके गैरेज पर काम करने वाले एक कर्मचारी के परिवार से उसकी जान-पहचान हो गई। और शबीर का कर्मचारी के घर आता जाता रहता था।

इस बीच कर्मचारी की विवाहित बहन घर आई हुई थी इस दौरान शबीर का घर जाना हुआ। शबीर ने विवाहित युवती को घर में अकेला पाकर उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी शबीर मौके से फ़रार हो गया। अपने साथ हुए घटनाक्रम के बाद पीड़िता काफी डर गई थी। इस बीच आरोपी शबीर उसके घर आता रहता था और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म करने की कोशिश करता था।

शबीर द्वारा बार-बार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान पीड़िता ने हिम्मत कर अपने परिजनों को अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई। जिसके बाद पीड़िता अपने भाई के साथ जावरा शहर थाने पहुंची और आरोपी शबीर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी शबीर के खिलाफ धारा 450 ,376 तथा 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल मामले में आरोपी फ़रार है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds