May 20, 2024

Murder : आनन्द कालोनी में विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या,आपसी विवाद हो सकता है हत्या का कारण (देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,14 जून (इ खबरटुडे)। शहर के आनन्द कालोनी के एक घर में एक विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे का पता नहीं चला है। आपसी विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,दोपहर करीब पौने 12 बजे आनन्द कालोनी से एक महिला को रक्तरंजित अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया था। उक्त महिला के सर पर आंखों के उपर गोली लगी थी। जिला चिकित्सालय में डाक्टरों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका का नाम शाइन पति अकील 40 वर्ष बताया गया है।

प्रारंभिक तौर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक मृतका रतलाम के अज्जू शैरानी की बहन थी। उसका विवाह मनावर में हुआ था। पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए वह करीब आठ दिन पहले रतलाम आई थी और रतलाम में अपने भाई असलम के घर पर रह रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पंहुच गए। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने आनन्द कालोनी स्थित घटनास्थल असलम के घर का भी मुआयना किया।

मीडीयाकर्मियों को घटना की जानकारी देते हुए एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक मृतिका को उसके घर में ही गोली लगी है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली दुर्घटनावश चली या किसी ने आपसी विवाद के चलते उसे गोली मारी है। एसपी श्री तिवारी के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है कि उसकी मौत होने में घर के ही किसी सदस्य का रोल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नावेद नमक युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एसपी अभिषेक तिवारी ने इस बात का खण्डन किया है कि इस हत्या के पीछे कोई राजनीतिक कारण हो सकता है। एसपी के मुताबिक शाईन बी की मौत या तो दुर्घटनावश हथियार चलने से हुई है या फिर किसी आपसी पारिवारिक विवाद के चलते उसे गोली मारी गई है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि जिस हथियार की गोली मृतिका को लगी है,वह हथियार भी अब तक बरामद नहीं हुआ है। उक्त पिस्टल या रिवाल्वर अवैध होने की आशंका है और ऐसी स्थिति में अवैध हथियार के एंगल से भी जांच की जा रही है।

घटना की गंभीरता दो देखते हुए घटनास्थल आनन्द कालोनी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच के तीन टीमें बनाई गई है,जो अलग अलग पहलू की जांच कर रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds