April 26, 2024

योगासन की हर विधा में दुसरे दिन महाराष्ट्र ने मेडल झटके, महाराष्ट एक पक्षीय रहा

उज्जैन,02 फरवरी(इ खबरटुडे/ब्रजेश परमार)। खेलो इंडिया खेलों के तहत गुरूवार को दुसरे दिन योगासन की हर विधा में महाराष्ट्र ने मेडल झटके,महाराष्ट अन्य राज्यों के मुकाबले एक पक्षीय नजर आया। उसके खिलाडियों का प्रदर्शन देखने योग्य रहा। ट्रेडिशनल योगासन बालक वर्ग में स्वर्ण एवं कास्य पर उसने जीत दर्ज की। आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग के तीनों पदक भी उन्होंने जीते।

उज्जैन में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत योगासन प्रतियोगिता में दुसरे एवं निर्णायक दिन महाराष्ट्र के नाम रहा। बिग स्क्रीन पर प्रदर्शित होते दशमलव के बाद के अंकों से कशमकश के बाद हर स्थान के लिए 3 मेडल निर्धारित हो पाते। फ़ायनल में आज टॉप 10 खिलाड़ियों में से मात्र 3 खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किये। योग खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दौरान देखने वालों दर्शकों ने पूरी शिद्दत से ताली बजाकर योग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया । चार इवेंट अर्थात ट्रेडिशनल योग, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर में मेडल तालिका जब सामने आए तो महाराष्ट्र के खिलाड़ियों दबदबा सभी इवेंट में देखने को मिला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स योगासन कॉम्पिटिशन मैनेजर (रिटा.आईजी पुलिस) वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक-एक पाइंट के लिए बेहद कठिन मुकाबला देखने को मिला।

प्राप्त परिणामों के अनुसार- बालक वर्ग में महाराष्ट्र ने 02 स्वर्ण,01 रजत,03 कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में 02 स्वर्ण ,03 रजत , 01 कांस्य पदक जीता है।

बालक वर्ग (ट्रेडिशनल सिंगल)- स्वर्ण पदक- सुमित दिलीप बंडले महाराष्ट्र (पाइंट 62.58), रजत पदक- अभिनेष कुमार बी तमिलनाडु (पाइंट 62.17), कांस्य पदक- स्वराज सन्नी फिसके महाराष्ट्र (पाइंट 62.09)।

बालक वर्ग (आर्टिस्टिक सिंगल) – स्वराज सन्नी फिसके महाराष्ट्र (पाइंट 136.1),दिपांशु हरियाणा (पाइंट 135.24),निबोध अविनाश पाटील महाराष्ट्र (पाईंट 134.73)।

बालक वर्ग (रिदमिक यूगल ) – राजदीप दलाल- राजेश्वर दलाल पश्चिम बंगाल (पाईंट 132.09),अंश रूपेश मयकर- नानक नारायण अभंग महाराष्ट्र (पाईंट 131.34), रूपेश मोगलाल सांगे- सुमीत दिलीप बंडले महाराष्ट्र (पाईंट 131.23)

बालिका वर्ग (ट्रेडिशनल सिंगल) – नव्या एस एच तमिलनाडू (पाइंट 64.66),निरल महेश वाडेकर महाराष्ट्र (पाइंट 62.92), अदरिजा बिस्वास पश्चिम बंगाल (पाइंट 62.69)।

बालिका वर्ग (आर्टिस्टिक सिंगल) – रुद्राक्षी भावे महाराष्ट्र (पाइंट 137.31), निरल महेश वाडेकर महाराष्ट्र (पाइंट 136.33), स्वरा संदीप गुर्जर महाराष्ट्र (पाइंट 132.98) रही।

बालिका वर्ग (रिदमिक यूगल ) – तृप्ति रमेश डोंगरे- देवांशी नागराज वकाले महाराष्ट्र (पाइंट 132.76), स्वरा संदीप गुर्जर – प्रांजल सोमनाथ वहन्ना महाराष्ट्र (पाइंट 130.42), एम दर्शिनी – ओव्या सी तमिलनाडू (पाइंट 123.02)।

विजेता खिलाड़ियों को प्रदान किये पदक
मुख्य समारोह में संभागायुक्त संदीप यादव एवं कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, द्वितीय स्थान में आने वाले खिलाड़ियों को रजत पदक एवं तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक प्रदान किये। मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों को गिफ्ट हेम्पर दिये गये। प्रतियोगिता का कल अन्तिम दिन है।गुरूवार को आयोजित योगासन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं के परिणाम निम्न रहे- ट्रेडिशनल योगासन बालक वर्ग- स्वर्ण पदक- सुमित बंडल महाराष्ट्र, रजत पदक- अभिनेष कुमार तमिलनाडु, कांस्य पदक- स्वराज फिसके महाराष्ट्र को संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने प्रदान किया।

आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग- रुद्राक्षी भावे महाराष्ट्र को स्वर्ण पदक, निरल वाडेकर महाराष्ट्र को रजत पदक एवं स्वरा गुर्जर महाराष्ट्र को कांस्य पदक प्रदान किया गया। वहीं बालक वर्ग में स्वराज फिसके महाराष्ट्र को स्वर्ण पदक, दीपांशु हरियाणा को रजत पदक एवं वैभव महाराष्ट्र को कांस्य पदक प्रदान किया गया। संयुक्त बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की बालिकाओं को स्वर्ण पदक एवं महाराष्ट्र की ही बालिकाओं को रजत पदक तथा तमिलनाडु की बालिकाओं को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर खेल अकादमी के अधिकारीगण मौजूद थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds