February 2, 2025

रतलाम/ खेत पर सो रहे किसान की हत्या, सर पर लगी चोट से हत्या की आशंका, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Screenshot_20220615-114535

रतलाम,15जून(ई खबर टुडे)।जिले के नामली थाना क्षेत्र के पलदूना गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन पिता मोहन घर के पीछे स्थित खेत पर पलंग लगाकर सोया हुआ था। जहां आज सुबह उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर में चोट के निशान है। जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर नामली थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है।

प्रथम दृष्टि मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है।ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार अर्जुन खेती किसानी का कार्य करता था और उसका गांव में किसी से विवाद भी नहीं था। मंगलवार रात वह घर के पीछे स्थित खेत पर पलंग लगाकर सोया हुआ था। जहां सुबह उसकी लाश पलंग पर पड़ी हुई मिली है। नामली थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका लग रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।–अभिषेक तिवारी, एसपी रतलाम

You may have missed