देश-विदेश

Bhojpuri song: खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी के गाने ‘सरसो के तलवे’ ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

Bhojpuri song Sarso Ke Telwa out: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी पर फिल्माया गया ‘सरसो के तेलवा’ गाना आज रिलीज हो गया है।
यह गाना खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म रिश्ते (Khesari Lal Yadav film rishte) का है। खेसारी लाल यादव के गाने अब देश के साथ-साथ विदेशों में भी खूब सुने जाने लगे हैं। खेसारी लाल के गानों को भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान में भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

भोजपुरी भाषा में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (New Bhojpuri song) की आवाज में गाया गया यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा। यूजर्स का मानना है कि खेसारी लाल के नए गानों की तरह यह गाना भी हिट हो जाएगा।

यूजर लिख रहे हैं कि खेसारी लाल का यह गाना जल्द 100 मिलियन पार हो जाएगा। इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी खेसारी लाल यादव का साथ देती हुई दिखाई दे रही है। आकांक्षा पुरी ने रिस्ते फिल्म में भी अहम भूमिका निभाई है।

जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी खेसारी लाल की नई फिल्म ‘रिश्ते’

भोजपुरी भाषा में बन रही
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की नई फिल्म ‘रिश्ते’ जल्द ही आपको सिनेमाघरों में दिखाई देगी। यह फिल्म रिलीज होने से पहले आज 18 मार्च मंगलवार को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Khesari Lal Yadav Shilpi Raj song) की आवाज में इसका नया गाना ‘सरसो के तेलवा’ रिलीज किया गया।

रिश्ते फिल्म का यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पाठकों को बता दें कि खेसारी लाल यादव का हाल ही में जन्मदिन मनाया गया था। जन्मदिन के बाद अब उनकी फिल्म का यह गाना रिलीज किया गया है।

12 घंटे में यूट्यूब पर व्यूज पहुंचे 1 मिलियन पार

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में भोजपुरी फिल्म रिश्ते के नए गाने ‘सरसो के तलवे’ में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर 12 घंटे में एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

पाठकों को बता दें कि यह गाना एसआरके म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अब तक यूट्यूब पर 100000 लाइक आ चुके हैं। इसके अलावा यूजर्स जबरदस्त कमेंट भी किए जा रहे हैं।

‘सरसो के तलवे’ गाने को कृष्णा बेदर्दी ने दिया है म्यूजिक

भोजपुरी भाषा में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज द्वारा गाए गए के नए गाने ‘सरसो के तलवे’ को म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी द्वारा दिया गया है। इस गाने में कृष्णा बेदर्दी द्वारा दिए गए म्यूजिक को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

गाने के रिलीज होते ही शॉर्ट वीडियो (Bhojpuri New Song) भी बनने शुरू हो गए हैं।
‘सरसो के तेलवा’ (Sarso ke Telwa) गाने को प्रोड्यूस शर्मिला सिंह द्वारा किया गया है और राइटर व डायरेक्टर प्रेमांशु सिंह हैं। लिरिक्स शुभ दयाल सरोहा द्वारा लिखे गए हैं और एडिट जितेंद्र सिंह “जीतू” द्वारा किया गया है।

Back to top button