mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम :ऑक्सीज़न की कमी से एक बार फिर झाली तालाब की मछलियां मृत अवस्था मिली : देखिये वीडियो

रतलाम,18 अप्रैल (इ खबरटुडे)। शहर के लोकप्रिय झाली तालाब में रविवार को दर्जनों मछलियां मृत अवस्था में पाई गई। इस दौरान तालाब में काफी गंदी भी देखने को मिली। सूचना मिलने पर निगम अमला मौके पर पहुंचा और मृत मछलियों को तालाब से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर कलिका मंदिर की ओर घूमने वाले लोगो ने तालाब में कई मछलियों को सतह पर मृत अवस्था में देखा। जिसके उन्होने नगर निगम को मामले की सूचना दी। जिसके बाद निगम द्वारा तालाब से मृत मछलियों को बाहर निकाला। इस दौरान करीब दो से तीन थैले मछलिया मृत मिली। सम्भवतः मछलियों की मौत का कारण तालाब में फैल रही गंदगी और ऑक्सीज़न की कमी बताई जा रही है। प्रतिबंध के बावजूद कई लोग तालाब में पूजन सामग्री प्रवाह कर देते है। जिसके कारण हमेशा इस में गंदगी रहती है।

सूत्रों के अनुसार लम्बे समय तालाब में लगा फवारा भी बंद है और ना ही ऑक्सीज़न के लिए तालाब में चुना डाला गया है। फ़िलहाल इस प्रकार की घटना पूर्व में भी कई बार घटित हो चुकी है। बावजूद निगम द्वारा इस समस्या का कोई स्थाई हल नहीं निकाला गया है।

Back to top button