May 9, 2024

Attack: मॉस्को के कंसर्ट हॉल पर इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन ने किया हमला, अब तक 60 की मौत, 145 घायल

मॉस्को,23मार्च(इ खबर टुडे)। मॉस्को के कंसर्ट हॉल में शुक्रवार की देर रात आतंकवादी हमला हो गया। इस हमले में अभी तक 60 लोगों के मारे जाने की जानकारी है। 145 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।

आतंकी संगठन ने बयान देते हुए कहा कि उसने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा को टारगेट किया गया। इसमें कई लोग मरे हैं और सैकड़ों घायल हैं।

बचकर भाग निकले आतंकवादी
हमला करने के बाद आतंकी बचकर निकल भागे हैं। रूस की जांच एजेंसियों को इस बारे में अभी जानकारी नहीं है कि आखिरकार आतंकी किस ओर भाग निकले हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इस हमले को अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी माना है। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी का मानना है कि यह एक आतंकवादी हमला है। यह रूस के दो दशकों के इतिहास का सबसे खतरनाक आतंकी हमला है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आलोचना की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हम मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ हैं। भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ खड़ा है।”

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds