May 19, 2024

राॅयल काॅलेज के विद्यार्थियों का सांची दुध संघ में इंडस्ट्रीयल विजिट

रतलाम 27नवंबर(इ ख़बर टुडे)। राॅयल काॅलेज में अध्ययनरत् माइक्रोबायोलाॅजी, बायोटेक्नालाॅजी एवं फार्मास्युटिकल कैमेस्ट्री विषय के 55 विद्यार्थियों ने रतलाम के सांची दुध संघ में इंडस्ट्रीयल विजिट किया।

सांची दुध संघ के एच.आर. मेनेजर अशोक बैरागी व एस.एस. राणा ने सांची दुध संघ के आपरेशन (कार्यविधि संचालन) एवं प्रेक्टिकल पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। विद्यार्थियों ने उनसे दुध उद्योग के संदर्भ में अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किये तथा इस सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

डॉ उबेद अफजल ने बताया कि विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्लासरूम टीचिंग के अतिरिक्त वास्तविक औद्योगिक वातावरण से अवगत कराना तथा विद्यार्थियों को अपने कौशल को बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करना रहा है।

राॅयल कालेज से प्राध्यापकगण प्रो. चंचल जौशी एवं प्रो. योगिता दासवानी इस इंडस्ट्रीयल विजिट में उपस्थित रही। इंडस्ट्रीयल विजिट के कार्डिनेटर राॅयल कालेज के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित रहे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds