कारोबारदेश-विदेश

भारत की सबसे अमीर महिलाएं, जिन पर धनलक्ष्मी मेहरबान

आजकल महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। जिस प्रकार पुरुषों को सबसे ​अमीरों की श्रेणी में गिना जाता है, उसी प्रकार काफी महिलाएं भी अमीरी की सूची में सबसे ऊपर हैं। देश की सबसे अमीर महिलाओं के बारे में हम देंगे आपको जानकारी। इनमें हिसार की रहने वाली विधायक 74 वर्षीय सावित्री जिंदल से लेकर शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला शामिल हैं। इसके अलावा आइये बात करते हैं, कुछ और अमीर महिलाओं के बारे में।


सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल
हिसार निवासी एवं वर्तमान में विधायक सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला है। 74 वर्षीय सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। फोबोर्स पत्रिका के मुताबिक सावित्री जिंदल की कुल संप​त्ति 31.2 अरब डालर है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सावित्री जिंदल कभी कॉलेज नहीं गई। 1970 में सावित्री जिंदल का जन्म असम के तिनसुकिया गांव में हुआ था। 1970 में जिंदल ग्रुप के चेयरमैन ओमप्रकाश जिंदल से उनकी शादी हुई थी। 2005 में ओमप्रकाश जिंदल का एक हेलीकाप्टर क्रेश में निधन हो गया था। इसके बाद जिंदल ग्रुप का पूरा नेतृत्व उनके कंधों पर आ गया था। इसी कारण वह देश की सबसे अमीर महिला बन गई।


शेयर बाजार निवेश की पत्नी रेखा झुनझुनवाला
शेयर मार्केट में सबसे बड़े निवेशक व लाभकारी राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला देश की अमीर महिलाओं की श्रेणी में दूसरा स्थान रखती हैं। रेखा झुनझुनवाला की कुल संप​त्ति 8.5 अबर डालर है। रेखा झुनझुनवाला वर्तमान में टाइटन कंपनी के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कंपनियों से जुड़ी हुई हैं।


तीसरी अमीर महिला विनोद राय गुप्ता
हेवेल्स ग्रुप के प्रबंधक अनिल गुप्ता की मां विनोद राय गुप्ता देश की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक उनकी संप​त्ति पांच अरब डालर बताई जा रही है। उनकी कंपनी हेवेल्स इंडिया इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे फ्रीज, ​स्विच आदि अनेक प्रकारण के उपकरण बनाती हैं। इसी प्रकार चौथे पायदान पर ​​स्मिता कृष्णा गोदरेज का नाम आता है। ​स्मिता कृष्णा गोदरेज की कुल संप​त्ति 3.8 अबर डालर है।


साफ्टेवयर सेक्टर की अमीर महिला : राधा वेम्बू -अनु आगा-लीना तिवारी
देश की महिलाएं सॉफ्टवेयर सेक्टर में भी अपना वर्चस्व हासिल कर चुकी हैं। देश की राधा राधा वेम्बू ने अपना नाम सॉफ्टवेयर सेक्टर में अपना नाम कमाया है। राधा वेम्बू देश की पांचवीं अमीर महिला हैं। उनकी कुल संप​त्ति 3.4 अरब डालर है। उनकी कंपनी का नाम जोहो कारपोरेशन हैं। फोर्ब्स पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार छठी अमीर महिला अनु आगा हैं और इनकी कुल संपत्ति 3.3 अरब डॉलर है। अनु आगा थर्मेक्स कंपनी चलाती हैं। वहीं लीना तिवारी सातवीं देश की अमीर महिला हैं। उनकी संप​त्ति 3.2 अरब डालर है। लीना तिवारी फार्मा कंपनी से जुड़ी हुई हैं। उनकी कंपनी का नाम यूएसवी फार्म है।

Back to top button