कारोबार

Today mandi bhav:चने के भाव में बढ़ोतरी, जाने आज सरसों, गेहूं, कपास ,नरमा , ग्वार के ताजा भाव

Today mandi bhav:मंडी में चना कांटा 5750 से 5800 रुपए तो विशाल 5550 से ब 5625 रुपए प्रति क्विंटल तक बोला गया। पिछले दो दिनों में चने के भाव में 200 रुपए प्रति क्विंटल तक तेज हुए। इधर, केन्द्र सरकार ने अपने दलहन के बफर स्टॉक का स्तर ऊंचा उठाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 2024-25 के वर्तमान रबी सीजन के दौरान कुल 27 लाख टन चना खरीदने का प्लान बनाया है। सूत्रों के अनुसार सरकार विभिन्न राज्यों के लिए 21.60 लाख टन चना की खरीद की स्वीकृति पहले ही दे चुकी है जबकि अब राजस्थान से आए 5.46 लाख टन की खरीद के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इसमें मंजूरी प्रदान की जाएगी। इस तरह कुल मिलाकर 27 लाख टन से कुछ अधिक चना की सरकारी खरीद की अनुमति दी जाएगी। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। पिछले साल चना का घरेलू बाजार भाव उछलकर एमएसपी से काफी ऊपर पहुंच गया था। इससे सरकार को इसकी खरीद में ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी, लेकिन रिकॉर्ड आयात के कारण अब इसका भाव घटकर न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे आ गया है। इधर मंडियों में नई घरेलू फसल की आपूर्ति भी जोर पकड़ने लगी है।

कृषि उपज मंडी में इस सीजन में पहली बार टॉप शरबती गेहूं करीब 32 क्विंटल नीलामी में 4511 रुपए बिका। इससे व्यापार में हलचल बढ़ गई, जबकि लोकवन गेहूं के भाव 3200 रुपए के रहे। इस वर्ष गेहूं की पैदावार किसानों को बंपर मिल रही है लेकिन व्यापार में तेजी नहीं आई। अभी तक 3.30 लाख क्विंटल अनुमानित गेहूं मंडी में बिकने की खबर है। इस वर्ष गेहूं की क्वालिटी टॉप होने, मालवा का गेहूं शाइनिंग वाला होने से वर्षभर यहां से देशभर का व्यापार मिलेगा, ऐसी उम्मीद कारोबारियों ने लगाई है। इस समय मौसम खराब होने से एक तरफ किसान गेहूं कटाई में लगे हैं। अप्रैल में बड़ी आवक शुरू होगी।

उज्जैन मंडी के भाव

गेहूं लोकवन आवक 2800 बोरी 2040 से 3230 गेहूं मालवराज 2500 से 2540 गेहूं पूर्णा 2525 से 2825 गेहूं मिल क्वालिटी 2450 से 2480 गेहूं शरबती 4511 सोयाबीन आवक 5266 बोरी 4000 से 4225 चना देशी आवक 176 बोरी 4700 से 5421 चना डालर आवक 375 बोरी 4000
से 9313 बटला आवक 5 बोरी 4550 रायडा आवक 6 बोरी 5000 से 5111 लहसुन आवक 3716 कट्टे 500 से 7177 रुपए के भाव रहे।

रतलाम मंडी के भाव
। गेहूं लोकवान 2600 से 3392, चना विशाल 3947 से 5440, चना इटालियन 5075 से 5720, चना काबली/डालर 5601 से 9445, मेथी 3500, सोयाबीन, पीला 2915 से 4200, बटला/मटर 3800 से 5850, लहसुन 1100 से 8800, प्याज 650 से 1720रुपए।

उज्जैन तेल बाजार : सोयाबीन तेल 15 किलो

2160 रुपए। सोयाबीन तेल 15 लीटर 1960 रुपए। मूंगफली तेल 15 लीटर 2320 रुपए के भाव रहे।

इंदौर मंडी में आज अनाज के भाव

चना कांटा 5700 से 5800 डंकी चना 5000 से 5100 विशाल 5555 से 5625 मसूर 6100 से 6150 नई महाराष्ट्र सफेद 7100 महाराष्ट्र लाल 7300 कर्नाटक 7400 तुअर निमाड़ी 6500 से 7000 – मूंग बेस्ट 8000 से 8100 एवरेज 7000 से 7500 उड़द बेस्ट बोल्ड नया 8000 से 8200 उड़द मीडियम 6000 से 7500 हल्का उड़द 3000 से 5000 सरसों 5400 से 5600 निमाड़ी 5700 से 5850 रायडा 5300 से 5500 तिल्ली 7000 से 7500 टोली 3200 से 3400 करंज 3300 से 3500 अरंडी 4000 से 4500 सोयाबीन 3900 से 4050 गेहूं मिल क्वालिटी 2550 से 2650 लोकवन 2725 से 2750 पूर्णा 2650 से 2700 मालवराज 2600 से 2625 मक्का 2350 से 2375 चना दाल 6800 से 7000 मीडियम 7300 से 7400 बेस्ट 7500 से 7600 तुअर दाल 8500 से 8600 मीडियम 9700 से 9800 बेस्ट 10300 से 10400 एक्स्ट्रा बेस्ट 11300 से 11400 ब्रांडेड 11700 मूंग दाल 9500 से 9600 बेस्ट 9700 से 9900 मूंग मोगर 10000 से 10100 बेस्ट 10200 से 10400 रुपए।

Back to top button