October 11, 2024

Ratlam news : अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ निकलेगा कल विशाल रैली

रतलाम,13 अगस्त (इ खबरटुडे)। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा दिनांक 14/ 8 /2022 रविवार को शाम 04 बजे रतलाम नगर में निकालेगा।

यात्रा का मार्ग अलकापुरी चौराहा से होते हुए सैलाना बस स्टैंड शहर सराय कॉलेज रोड दो बत्ती से होते हुए रेलवे स्टेशन तक रहेगा। यात्रा का समापन रेलवे स्टेशन रतलाम पर स्थापित राष्ट्रीय ध्वज पर राष्ट्रीय गान के पश्चात किया जाएगा।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ सभी कर्मचारी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में उत्साह के साथ उपस्थित होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील करता है।

You may have missed