सोना सस्ता खरीदना है तो करें यहां यात्रा, 14 से 15 हजार रुपये की बचत

लगातार बढ़ती सोने की कीमतों के कारण आजकल सोना खरीदना लोहे के चने चबाने जैसा हो गया है। ऐसे में यदि आप सोना सस्ता खरीदना चाहते हैं तो आपको विदेश यात्रा करनी पड़ेगी। कुछ देशों में सोने के दाम काफी कम हैं। इन देशों में आपको भारत के मुकाबले 15 हजार रुपये प्रति दस ग्राम सोना सस्ता मिलेगा।
निवेश के मामले में सोने को सबसे सुरक्षित माना जाता है। सोने की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण निवेशक मालामाल हो रहे हैं। यदि आप सोने के सस्ता होने के इंतजार कर रहे हैं तो भूल जाएं। सोना सस्ता नहीं होगा। हो सकता है कि इसके रेट एक-दो दिन कुछ टूट जाएं, लेकिन फिर से इसके भाव ऊपर चढ़ जाएंगे। ऐसे में आपको यदि सोना सस्ता खरीदना है तो हम आपको विदेश यात्रा करने की सलाह देते हैं। कुछ देशों में सोना भारत के मुकाबले काफी सस्ता है। इस समय सोने की कीमतें 91 हजार 650 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास हैं, जोकि पिछले दो महीने में ही काफी ज्यादा बढ़ गया है।
विदेशों में पांच से 15 प्रतिशत बच
सोने की कीमतें भारत में 91 हजार को पार कर गई हैं। यदि आप सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको पांच देशों का दौरा करना पड़ेगा। इन देशों में सोने की कीमतें भारत के मुकाबले पांच से 15 प्रतिशत तक कम हैं। ऐसे में आपको चलिए बताते हैं यह कौन-कौन से देश हैं।
सबसे कम कीमत यूएई
भारत के मुकाबले यूएई में सोने की कीमतें सबसे कम हैं। इसका नाम सिटी ऑफ गोल्ड भी है। इस देश में सोने पर टैक्स बहुत कम है। इसके अलावा यहां और अन्य टैक्स भी नहीं हैं। भारत के मुकाबले सोने के दाम यूएई में दस से 15 प्रतिशत तक कम हैं। यूएई में वैल्यू एडेड टैक्स नहीं लगता। बहुत से लोग यूएई की यात्रा केवल सोना लाने के लिए ही करते हैं।
थाईलैंड में सोना सस्ता
इसके बाद सोना खरीदने के लिए अन्य देश थाईलैंड, पटाया और बैंकॉक हैं। इन देशों में भारत की अपेक्षा सोना सस्ता है लेकिन यूएई के मुकाबले सस्ता नहीं है। यहां पर सोने के आभूषण बनाने पर बहुत कम टैक्स है। यदि आप सोना यहां से लेकर आते हैं तो प्रति दस ग्राम आठ से दस हजार रुपये की बचत होती है।
सिंगापुर में भी यात्रा करने का फायदा
इसके बाद सिंगापुर ऐसा देश है, जहां सोने के दाम भारत के मुकाबले कम हैं। यहां पर भी सोने पर टैक्स बहुत कम है। सिंगापुर की एक और खास बात है कि यह देश सबसे उच्च गुणवत्ता वाला सोना बेचता है। यहां सोने की कीमत भारत के मुकाबले पांच से लेकर आठ प्रतिशत तक कम हैं। यहां से यदि आप सोना लेकर आते हैं तो प्रति दस ग्राम छह-सात हजार रुपये की बचत हो सकती है।
मलेशिया व हांगकांग
इसके अलावा सोने की कीमतें मलेशिया व हांगकांग में भी कम ही हैं। इन देशों में सोना भारत के मुकाबले आठ से दस प्रतिशत तक सस्ता मिलता है। इन देशों में भी टैक्स बहुत कम लगता है। मलेशिया में सोने के उत्पादन पर बहुत कम टैक्स देना पड़ता है। वहीं सोने के व्यापार को देखते हुए हांगकांग भी अच्छा देश है।