October 14, 2024

self-immolation/नाराज होकर मायके आई पत्नी, जन्मदिन पर लेने आए पति ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह किया

इंदौर,05 जुलाई (इ खबरटुडे)। किशनगंज के रहने वाले 36 वर्षीय महेन्द्र पुत्र बलराम कौशल ने पाटनीपुरा में पत्नी के जन्मदिन पर उसके सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। रविवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एमआइजी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सब इंस्पेक्टर राजकुमार कोरी ने बताया कि एक हफ्ते पहले पत्नी पूजा महेन्द्र से नाराज होकर पाटनीपुरा स्थित अपने मायके आ गई थी। 1 जून को पत्नी का जन्मदिन था। महेन्द्र उसे लेने उसके मायके आया था। पत्नी ने कहा कि अभी मां नहीं है, मां से पूछकर चलेगी।

जिद करने के बाद भी पत्नी साथ चलने के लिए राजी नहीं हुई तो उसने पत्नी के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। मौके पर मौजूद महेन्द्र का साला रंजीत जड़िया ने देखा तो आग बुझाने की कोशिश की। आग की लपटों की चपेट में रंजीत भी आ गया और उसके हाथ जल गए। घायल अवस्था में महेन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई।

महेन्द्र के दूसरी महिला से थे संबंध
रिश्तेदार मनीष जड़िया ने बताया कि महेन्द्र की शादी को 12 साल हो चुके हैं। दो बच्चे भी हैं। महेन्द्र का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। इस बात को लेकर दो साल से पत्नी पूजा और महेन्द्र के बीच विवाद चल रहा है। कई बार पूजा ने पति से महिला के साथ संबंध रखने से मना किया लेकिन वह नहीं मना। इस बात पर पूजा अपने बच्चों के साथ मायके आ गई थी।

महेन्द्र जब पत्नी को लेने आया तो पत्नी ने पूछा कि महिला के साथ संबंध नहीं रखोगे तभी वह उसके साथ चलने के लिए तैयार है। महेन्द्र राजी नहीं था तो पत्नी ने भी चलने से मना कर दिया, जिसके बाद उसने आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।

You may have missed