March 29, 2024

Sex racket : ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, तीन लड़किया बरामद

इंदौर,12फरवरी(इ खबर टुडे)। इंदौर में पुलिस ने छापा मारकर ब्यूटी पार्लर से सेक्स रैकेट पकड़ा है। पति पत्नी ब्यूटी पार्लर की आड़ में इसे चला रहे थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे वहां पर तीन अन्य लड़कियां भी मिली। इनमें से एक लडक़ी उज्बेकिस्तान की है। मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजे भी मिली है। विदेशी युवती के पकड़ाने से पुलिस ने इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी है। माना जा रहा है कि रैकेट में अन्य युवतियां भी जुड़ी हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

शनिवार को इंदौर स्थित तेजाजी नगर थाने की पुलिस ने लिंबोदी क्षेत्र के नूरानी नगर में एक ब्यूटी पार्लर पर छापा मारा। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस यहां पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि यहां पर ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। पुलिस को यहां पर तीन लड़कियां मिली जिनमें से एक उज्बेकिस्तान की है और दूसरी दिल्ली की है। पुलिस का कहना है कि रैकेट में कई अन्य लड़कियां भी शामिल हैं जिनकी जानकारी आरोपियों से जुटाई जा रही है।

ब्यूटी पार्लर में तैयार करने के बाद भेजते थे ग्राहक के पास
पुलिस ने बताया कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था ताकि किसी को शक न हो। ब्यूटी पार्लर में लड़कियों को तैयार करने के बाद में ग्राहक के पास भेज दिया जाता था। आरोपी जाहिद खान लड़कियों के लिए ग्राहक तलाशने और उन्हें भेजने का काम करता था, पत्नी ब्यूटी पार्लर में लड़कियों को तैयार करवाती थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी को भी आरोपी बनाया है।

इंदौर के पास के शहरों और होटलों में भेजते थे लड़कियां
पुलिस ने बताया कि जाहिद 10 साल से यह काम कर रहा है और उस पर पहले भी दो केस दर्ज हैं। यह केस खंडवा और खरगोन में चल रहे हैं जिनकी जानकारी निकाली जा रही है। वह आसपास के शहरों और इंदौर के पास के होटलों में लड़कियां पहुंचाने का काम करता था। उससे बड़ी संख्या में लड़कियां जुड़ी हैं जो इंदौर के आसपास के शहरों से ही हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds