April 29, 2024

स्टेट हाईवें नंबर 17 पर हुआ भीषण सडक़ हादसा, जावरा के नौ लोग घायल ,राज्यपाल डॉ. गेहलोत घायलों को देखने जनसेवा अस्पताल पहुंचे

नागदा जंक्शन /,11 अगस्त(इ खबर टुडे)। स्टेट हाईवें नंबर 17 पर शुक्रवार की सुबह सडक़ दुर्घटना घटित हो गई। जिसमे जावरा निवासी नौ लोग घायल हो गया, घायलों को उपचार के लिए जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर राज्यपाल डॉ. गेहलोत घायलों को देखने के लिए जनसेवा अस्पताल पहुंचे। इस दौरान आलोट के पूर्व विधायक गेहलोत भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह स्टेट हाईवें नंबर 17 पर स्थित गांव पिपल्यामोलू के समीप उज्जैन से नागदा कि ओर आ रही एक तुफान अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे तुफान में सवार आठ लोग घायल हो गए, सूचना मिलने पर डॉयल-100 के आरक्षक प्रमोद गोलावत, एम्बुलेंस 108 भी मौके पर पहुंचे गई, जिन्होंने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल जावरा के वरिष्ठ वकील प्रकाश पिता कन्हैयालाल मेहरा उम्र 78 वर्ष जगन्नाथपुरी से दस दिवसीय कथा में शामिल होकर सडक़ मार्ग से जावरा जा रहे थे कि उन्हेल के समीपस्थ गांव पिपल्यामोलु में सडक़ हादसा हो गया, जिसमें गोपाल सेठिया पिता बाबूलाल 61 साल निवासी जावरा, सुधा मेहरा पति प्रकाश मेहरा 65 साल जावरा 4. मधु पति प्रहलाद मेहरा 58 साल जावरा, ऊषा पति गोपाल सेठिया 60 साल जावरा, सतीश पिता रामेश्वर उपाध्याय 57 साल जावरा, प्रहलाद पिता कांतिलाल मेहरा 63 साल जावरा, संतोष चंद्रवंशी, एवं दशरथ चंद्रवंशी घायल हो गए।

घायलों को जनसेवा अस्पताल नागदा में भर्ती कराया गया, अस्पताल के अधीक्षक कर्नल प्रवीण यादव, डॉ. जितेंदसिंह पाल, डॉ. हरिशंकर कोष्ठा ने त्वरित उपचार दिया। मामले की जानकारी लगने पर कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत घायलों का स्वास्थ्य लाभ जानने के लिए जनसेवा अस्पताल पहुंचे, डॉ. गेहलोत ने प्रकाश मेहरा, सुधा मेहरा से चर्चा कर जल्द स्वस्थ होने की बात कहीं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds