May 14, 2024

Tricolor Rally : हिन्दू जागरण मंच,मुस्लिम समुदाय और कर्मचारी संघो ने निकाली विशाल तिरंगा यात्राएं,हजारों लोग हुए शामिल (देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,14 अगस्त (इ खबरटुडे)। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शहर में शुरु हुआ तिरंगा यात्राओं का सिलसिला शाम तक जारी रहा। शहर की प्रत्येक सडक से कोई ना कोई तिरंगा रैली गुजरती रही और लोगों को देशभक्ति के भावों से सराबोर करती रही। सुबह से शुरु हुआ रैलियों का सिलसिला शाम को बारिश की बौछारे आने के बावजूद जारी रहा। रविवार दोपहर को जहां मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने विशाल तिरंगा रैली निकाली वहीं शाम को हिन्दू जागरण मंच ने तिरंगा यात्रा आयोजित की। अनेक कर्मचारी संगठनों ने भी तिरंगा रैली निकाली।

मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने दोपहर दो बजे तिरंगा रैली निकाली। यह तिरंगा रैली शैरानीपुरा स्थित जमात खाना से प्रारंभ हुई। रैली को शहर काजी एहमद अली ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।

रैली में हजारों मुस्लिम युवा दोपहिया वाहनों पर सवार होकर हाथों में तिरंगे झण्डे लिए हुए चल रहे थे। रैली का नेतृत्व पार्षद वसीम अली शैरानी,कांग्र्रेस नेता मोहसिन शैरानी,वासिफ काजी सोहेल काजी इत्यादि कर रहे थे। यह तिरंगा रैली शहर के अनेक प्रमुख मार्गों से होती हुई मोचीपुरा में समाप्त हुई।

हिन्दू जागरण मंच ने अपनी तिरंगा रैली शाम को बाजना रोड स्थित जैन स्कूल से प्रारंभ की। इस रैली में भी हजारों युवा हाथों में तिरंगे झण्डे लिए हुुए चल रहे थे। हिन्दू जागरण मंच की रैली में दोपहिया वाहनों के अलावा चार पहिया वाहन भी शामिल थे। रैली के साथ में जीडे पर देशभक्ति गीत बज रहे थे और रैली में शामिल युवा भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगा रहे थे। रैली का नेतृत्व हिन्दू जागरण मंच के संयोजक राजेश कटारिया ने किया। यह रैली शहर के तमाम प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत भी किया गया।

विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने एक संयुक्त तिरंगा रैली शाम को आयोजित की। राज्य कर्मचारी संघ. भारतीय मजदूर संघ,पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद,म.प्र.बिजली कर्मचारी संघ जैसे संगठनों के पदाधिकारी और कायकर्ता बडी संख्या में इस रैली में शामिल हुए। अल्कापुरी से प्रारंभ हुई यह रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई रेलवे स्टेशन पंहुची। रेलवे स्टेशन पर फहरा रहे विशाल तिरंगे ध्वज के सामने रैली में शामिल सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत का गायन किया और तिरंगे को सलामी दी। इस रैली में प्रमोद पाठक,सुरेश जोशी,अनिल मेहता,राकेश बोरिया,कमलेश सेन इत्यादि प्रमुख रुप से शामिल थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds