शहर-राज्य

हरियाणा : ईद की छुट्टी रद, विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पहली बार ईद की गजटेड छुट्टी को रद्द कर दिया है। इस प्रकार छुट्टी रद्द करने को लेकर नूंह से विधायक आफताब अहमद ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि हमारा एक ही त्योहार ईद है, इस प्रकार यह छुट्टी रद्द करना उनके साथ नाइंसाफी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह गलत है।


31 मार्च को पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने पहली बार ईद की गजटेड छुट्टी को रद्द कर दिया है। इसके लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सरकार ने ईद से पांच दिन पहले ही 31 मार्च की ईद की छुट्टी को रि​स्टि्रक्टेड छुट्टी में बदल दिया है। ऐसे में काफी लोग सरकार ने नाराज हो गए हैं, खासकर मु​स्लिम समुदाय के लोगों में काफी गुस्सा है।


वित्तवर्ष का आ​खिरी दिन बताया
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ जो पत्र जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि 31 मार्च को ईद है। यह दिन वित्तवर्ष 2024-25 कल क्लोजिंग का दिन है। वित्तवर्ष की क्लेजिंग के दिन फाइनेंस से संबं​धित बहुत काम निपटाना होता है, इसी कारण यह छुट्टी रद्द की गई है। 29 से 31 मार्च तक कोई छुट्टी नहीं होगी। प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब ईद की छुट्टी रद्द की गई हो। हरियाणा में लगभग 18 लाख मतदाता मु​स्लिम वोटर हैं, वहीं आबादी की बात करें तो छह प्रतिशत आबादी मु​स्लिम समुदाय की है।


विधानसभा में गूंजा मुद्दा
कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि यह उनका एकमात्र त्योहार है। इसे पूरा भारत मनाता है, ऐसे में छुट्टी रद्द करना बहुत गलत है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह गलत है। पूरे देश में यह हो रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस सदन में मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। यह केवल वित्तवर्ष के अंतिम दिन होने के कारण हुआ है।


कैलेंडर में सरकारी छुट्टी

हरियाणा सरकार की तरफ से छुट्टियों का जो कैलेंडर जारी किया गया था, उसमें 31 मार्च को ईद-उल-फितर की छुट्टी दिखाई गई है। इसके अलावा 14 मार्च को होली तथा 23 मार्च को शहीदी दिवस को भी गजटेड छुट्टियां दिखाया गया था, लेकिन अब 31 मार्च को ईद की छुट्टी को गजटेड से बदलकर रिस्ट्रिक्टेड छुट्टी में बदल दिया गया है।

Back to top button