mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

Ratlam news : अचानक गिरा गुलमोहर का पेड़ , दो वाहन चालक हुए घायल, मार्ग हुआ जाम

रतलाम,23अप्रैल(इ खबर टुडे)। महलवाडे से नगर निगम तिराहे मार्ग पर सब्जी बाजार के यहां पर गुलमोहर का पेड़ गिरने से वाहन सवार दो व्यक्ति दब गए। आसपास के लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पेड़ गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया जाम की स्थिति बन गई सूचना मिलने पर जेसीबी की मदद से पेड़ को रास्ते से हटाया गया।

प्रत्यक्षदर्शी पंकज पाठक ने बताया कि नई बाइक पर सवार दो युवा जा रहे थे कि अचानक जमीन छोड़कर गुलमोहर का भारी पेड़ गिर गया। दोनों युवा चपेट में आ गए। उन्ही के पीछे प्रेस फोटोग्राफर हेमेंद्र उपाध्याय भी जा रहे थे कि वे उन्होंने अपनी गाड़ी पर ब्रेक लगाया और बच गए।

पेड़ गिरने से आसपास सब्जी बेचने वालों में हड़कंप मच गया। लोगों की मदद से दोनों घायलों को पेड़ के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार किया गया। गनीमत रही की कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। जानकारी मिलते ही नगर निगम से जेसीबी आई और पेड़ को रास्ते से हटाया और आवागमन सुचारू किया।

Back to top button