May 7, 2024

‘INDIA’ Maharally : विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रामलीला मैदान में महारैली; भाजपा ने जमकर साधा निशाना

नई दिल्ली,31मार्च(इ खबर टुडे)। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रामलीला मैदान में आज महारैली होने जा रही है। इसके मद्देनजर शनिवार को दिनभर रामलीला मैदान में रैली को लेकर चहल-कदमी देखने को मिली। तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय व विधायक दिलीप पांडेय समेत दूसरे नेता भी पहुंचे। महारैली में इंडिया गठबंधन का नारा ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ है।

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि यहां रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

यह ‘भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन’: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ‘महारैली’ को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया की आलोचना की। पूनावाला ने शनिवार को कहा कि यह रैली क्या है? यह कुछ और नहीं, बल्कि ‘भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन’ है, जिसका नारा हो सकता है ‘करेंगे हम भ्रष्टाचार, कहेंगे इसको शिष्टाचार, जब जांच होगी तो हम चिल्लाएंगे अत्याचार, अत्याचार।’

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि आज दिल्ली में हो रही INDI गठबंधन की रैली कोई राजनीतिक सभा नहीं है, बल्कि ‘अलीबाबा और चालीस चोर’ का जमावड़ा है। इसका एकमात्र उद्देश्य है कि भ्रष्टाचार कैसे किया जाए और भारत को कैसे लूटा जाए। इसकी रणनीति तैयार करने के लिए यह रैली की जा रही है। रैली में कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस जो शराब घोटाले में शिकायतकर्ता है और केजरीवाल की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ जांच की मांग कर रही है। आज उनकी गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए रैली कैसे कर रही है? लालू प्रसाद यादव को भ्रष्ट कहने वाले केजरीवाल की पार्टी अब राजद के साथ मंच साझा करने जा रही है। यह आम आदमी पार्टी की राजनीतिक हताशा दर्शाती है। जिस कांग्रेस को आम आदमी पार्टी रोज भ्रष्ट कहती थी, उसके साथ मंच साझा कर रही है। 2024 का मतदाता यह देख रहा है। वह गोंद जो इस भारत को एकजुट रखता है वह भ्रष्टाचारियों के प्रति प्रेम है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds