शहर-राज्य

हरियाणा में लाखों किसानों के लिए खुशखबरी, प्रति क्विंटल सरसों खरीद की लिमिट बढ़ाई

हरियाणा में सैनी सरकार ने किसानों से डेली सरसों खरीद की लिमिट में बढ़ोतरी कर दी है। अब एक किसान एक दिन में 25 क्विंटल नहीं बल्कि 40 क्विंटल सरसों मंडी में सरकारी रेट पर बेंच सकते हैं। इस संबंध में कृषि कल्याण विभाग ने खरीद एजेंसीयों को लेटर जारी कर दिया है।
हरियाणा सरकार खरीद से पहले किसानों से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर क्षेत्रफल को दर्ज करवाती है। इसके मुताबिक राज्य में 17 लाख 52580 एकड़ में सरसों की फसल बोई गई है।

हरियाणा में सरसों की फसल सबसे अधिक सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी , झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी ,में बोई गई है।

हरियाणा सरकार पहले एक किसान से हर रोज 25 क्विंटल सरसों की खरीद कर रही थी, अगर किसान मंडी में अधिक सरसों ले जाते थे तो बची हुई सरसों के लिए फिर से नंबर का इंतजार करना होता था। इसलिए हरियाणा सरकार ने अब 25 क्विंटल की बजाय 40 क्विंटल की खरीद शुरू कर दी है।

हरियाणा में किस जिले में कितनी सरसों बोई गई है

सरसों

Back to top button