
Gold rate update: मध्य प्रदेश के इंदौर में सोने के दामों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने की कीमतें आज बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार इंदौर शहर में सोने के दाम आज 89 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुके हैं। इंदौर में शनिवार को 800 रुपए की बड़ी बढ़त के साथ सोने के दाम (gold price hike) ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं।
सोना केडबरी में आई 800 रुपए की तेजी
इंदौर में शनिवार को कैडबरी सोना 800 रुपए महंगा हो गया। शनिवार को इस बढ़त के साथ सोने के दाम (gold price hike) 88,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। इतिहास में पहली बार सोने के दाम 89 हजार के इतने करीब आए हैं।
सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। चांदी के दाम (Silver price hike) बढ़त के साथ 99,200 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। जिस प्रकार से चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही चांदी एक लाख रुपए के ऐतिहासिक स्तर को छू लेगी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों ने छुआ उच्च स्तर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार को सोने के दामों (gold price) ने अपना उच्च स्तर छुआ।। सोने के दामों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को भारत के साथ रिकॉर्ड 3,000 डॉलर के उच्च स्तर को छूआ।
हालांकि बाद में सोने के दाम मामूली गिरावट के साथ 2,983 डॉलर पर बंद हुए। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी (silver price) ने 33.79 डॉलर प्रति औंस के साथ कारोबार किया।
पाठकों को बता दें कि शुक्रवार को होली के त्यौहार के चलते भारतीय बाजार बंद रहे और शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार बंद रहे।
सोने के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी के चलते बाजारों से रौनक हुई गायब
सोने के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बाजारों में सुस्ती छाने लगी है। पाठकों को बता दें कि सोने के दाम (today gold price) 89000 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुके हैं। कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के कारण ग्राहक भी अब बाजार से गायब होने लगे हैं। सोने के दाम बढ़ने के कारण सर्राफा बाजार में अब सुस्ती छाने लगी है। सोने की कीमतों में अपार बढ़ोतरी होने के कारण अब यह आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है।