
gold news:ईटीएफ गोल्ड बॉन्ड्स और फिजिकल गोल्ड में निवेश के अच्छे ऑप्शन हो सकते है। साल 2025 में सोने की कीमतें 3,000-4,000 के बीच रह सकती हैं, लेकिन बाजार की परिस्थितियों पर नजर बनाए रखना जरूरी है। 2025 में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड बना सकती हैं, ऐसा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकों और रिपोर्ट्स में दिए गए एक्सपर्ट्स का अनुमान है।
10 बड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार सोना इस साल 3,000 से 4,000 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग सोने में निवेश कर रहे हैं, उन्हें लॉन्ग-टर्म के लिहाज से सोचना चाहिए। साल 2025 में ऐसा क्या है जो कीमतों में तेजी को बढ़ा रहा है। 2025 में सोने की कीमतें क्यों बढ़ेंगी। अमेरिका में ब्याज दरें घटने की संभावना से सोने की मांग बढ़ सकती है।
मंदी की आशंका के कारण सोना सेफ हेवन
ग्लोबल अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के कारण निवेशक सोने को सेफ हेवन मान सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट, और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव से सोने की मांग बढ़ सकती है। यदि अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है और महंगाई बढ़ती है तो सोने के दाम ऊपर जा सकते हैं।
देशों के सेंट्रल बैंक खरीद रहे सोना
चीन, रूस, भारत और अन्य देशों के सेंट्रल बैंक सोना खरीद रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों में उछाल आ सकता है। अनुमान है कि सोना 2025 में 4,000 तक पहुंच सकता है। यदि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें कम करता है और ग्लोबल बाजारों में अनिश्चितता बनी रहती है, तो यह लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा।