कारोबार

Gold Price Hike: सोने के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, कीमत पहुंची 89 हजार के करीब ऑल टाइम हाई पर

Gold Price Update: सोने के दम इन दिनों लगातार बढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे इस चमकीली धातु के दामों में बढ़ोतरी हो रही है वैसे-वैसे यह आमजन की पहुंच से भी अब दूर होता जा रहा है।

सोने की कीमतों में हो रही भारी बढ़ोतरी के कारण सराफा बाजार से भी अब ग्राहकों की रौनक गायब होने लगी है।
इंडिया बल्ली ऑन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 18 मार्च को सोने की कीमतों ने बढ़ोतरी के साथ अपने ऑल टाइम हाई के स्तर को छू लिया है।

मंगलवार 18 मार्च को 24 कैरेट सोने का दाम 253 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोना 253 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 88,354 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड के दाम 88,101 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार इस साल सोे के दामों में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

चांदी इतिहास में पहली बार हुई लखटकिया

सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी कल बढ़ोतरी दर्ज की गई। इतिहास में पहली बार चांदी
कल 18 मार्च मंगलवार को 633 रुपए की बढ़त के साथ एक लाख के पार पहुंच गई।

चांदी की कीमतें कल बढ़त के साथ 1,00,400 प्रति किलो पर पहुंच गई । 17 मार्च सोमवार को चांदी का भाव 99,767 रुपए प्रति किलो था। चांदी की कीमतों ने 18 मार्च मंगलवार को 1,00,400 रुपए प्रति किलो पर पहुंचकर नया इतिहास लिख दिया है।

पाठकों को बता दें कि चांदी की कीमतों ने इससे पहले अक्टूबर 2024 में अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ था।

देश के बड़े शहरों में इस प्रकार चल रहा है सोने का भाव

देश के बड़े शहरों में सोने के भाव की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 90,150 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 82,650 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने की कीमतें 82,500 रुपए प्रति 10 ग्राम व 24 कैरेट सोने की कीमतें 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही हैं।

मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में भी आज 24 कैरेट सोना 90 हजार प्रति 10 ग्राम हो गया। भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 90000 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 82,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है।

मुंबई में आज 22 कैरेट सोने के दाम 82,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज 22 कैरेट गोल्ड 82,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है।

Back to top button