February 1, 2025

क्रांतिवीर सूर्यपुत्र टंट्या मामा की जयंती पर गौरव यात्रा का आयोजन

Gaurav_Yatra

रतलाम 22 नवंबर(इ खबरटुडे)। क्रांतिवीर सूर्यपुत्र टंट्या मामा की जयंती पर सांसद गुमानसिंह डामोर की उपस्थिति में विशाल गौरव यात्रा सैलाना विकासखंड के ग्राम सरवन में आयोजित की गई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में आदिवासी महिला, पुरुषों और विशेषकर युवाओं ने भाग लिया।

यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई आजाद चौक पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हुई। सभा को सांसद गुमानसिंह डामोर, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, डॉ. विजय चारेल, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर ने संबोधित किया।

सांसद श्री डामोर ने पेसा एक्ट की प्रतिलिपि ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शंभूडीबाई को सौपी। कार्यक्रम का संचालन दिनेश बारोट ने तथा आभार शंभूसिंह गणावा ने माना। इस अवसर पर डॉ. सुशील कपूर,बद्रीलाल चौधरी, श्याम धाकड़, श्री बापूसिंह, कीर्तिशरण सिंह,सुनील तोतला,प्रकाश सोमानी उपस्थित थे।

You may have missed