April 29, 2024

कृषि उपज मंडी में फूड पार्क व विकास के कार्यो को कार्ययोजना में किया शामिल, शुगर मिल में विकास कार्यो को जुलाई माह तक किया जाएगा पूर्ण : विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय

रतलाम/जावरा,26 फरवरी (इ खबरटुडे)। कृषि उपज मंडी में फूड पार्क व अन्य विकास के कार्यो को कार्ययोजना में शामिल किया गया है, जिनका कार्य प्रक्रिया से किया जाएगा। शुगर मिल औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यो को जुलाई माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के विभिन्न प्रश्नों पर जवाब देते हुए सम्बंधित मंत्रीगणों द्वारा दी गई। विधायक डॉ पांडेय के प्रश्न पर किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने बताया कि अरनिया पीथा कृषि उपज मंडी में विभिन्न विकास कार्यो के लिए 5 करोड़ 98 लाख रु की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।शेष 59 लाख 83 हजार रु की राशि के कार्य भी आगामी दिनों में किये जायेंगे।सुखेड़ा व पिपलौदा उपमंडी में विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है।मंडी में फूड पार्क सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यो को कार्ययोजना में सम्मिलित किया गया है।

विधायक डॉ पांडेय के एक प्रश्न पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने जानकारी देते हुए बताया कि जावरा शुगर मिल बहु उत्पाद औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।सपूर्ण कार्ययोजना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में सीमेंट कांक्रीट सड़को का निर्माण,पाईप लाईन,जल वितरण लाईन,आर सी सी ओवर टैंक ,संपवेल पम्प हाउस,व विद्युतीकरण ट्रांसफार्मर लगाए जाने का कार्य निरन्तर चल रहा हैं।यह कार्य जुलाई 2023 तक पूर्ण होना प्रस्तावित है।औद्योगिक क्षेत्र परिसर में रेल लाईन बिछे जाने से उक्त स्थल का कार्य रोका गया है जिसका कार्य बाद में किया जाएगा।

विधायक डॉ पांडेय के प्रश्न पर खेल व युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने स्पष्ट किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुसार पिपलौदा में खेल स्टेडियम निर्माण की कार्यवाही की जा रही हैं।उक्त स्थल के लिए भूमि का हस्तांतरण खेल व युवा कल्याण विभाग को किया गया है।भूमि पर आउटडोर खेल स्टेडियम निर्माण कार्य एजेंसी से तकनीकी स्वीकृति के बाद किया जाएगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds