MP में रोजगार की आएगी बाढ़, अदानी ग्रुप इन्वेस्ट करेगा 1.10 लाख करोड़

GIS 2025: मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में बंपर संख्या में आने वाले दिनों में बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इसके पीछे मुख्य कारण ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को माना जा रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए GIS सम्मेलन में
हिस्सा लेने पहुंचे अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी ने मध्यप्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने की घोषणा की है।
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में घोषणा करते हुए कहा कि हमारे ग्रुप की कंपनियां व्हीकल, थर्मल एनर्जी सेक्टर, माइनिंग और स्मार्ट में 1.10 लाख करोड़ रुपए निवेश करेंगी। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
2030 तक 1 लाख 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
मध्य प्रदेश में 2030 तक 120000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS SUMMIT) में उद्योगपतियों ने आने वाले दिनों में प्रदेश में लाखों लोगों को रोजगार मिलने की बात कही।
अडाणी ग्रुप मध्यप्रदेश सरकार से बातचीत कर स्मार्ट सिटी, एयरपोर्ट और कोल बेड एरिया में 1 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहा है। उद्योगों को बढ़ावा मिलने से राज्य में नए रोजगार में भी बंपर बढ़ोतरी होगी।
मध्यप्रदेश को बताया देश का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट रेडी स्टेट
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने पहुंचे अदानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडाणी मध्यप्रदेश को देश का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट रेडी स्टेट बताया। उन्होंने कहा कि यह निवेश इकोनॉमिक और इंडस्ट्रियल ग्रोथ में मध्यप्रदेश राज्य को नेशनल लीडर बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान उन्होंने बताया कि अदानी ग्रुप पहले भी मध्यप्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और एग्री बिजनेस सेक्टर में लगभग 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर चुका है। हमारे ग्रुप द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट में 25 हजार से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं।