
भारत एक ऐसा देश है जहाँ सभी संस्कृति के साथ सभी धर्मों के त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से बनाया जाता है। ऐसे में हिन्दू की होली हो या फिर मुसलमान का रमजान का महीना। अधिक जानकारी के लिए बता दे की रमजान का पाक महीना रविवार, 2 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है।
रमजान महीने का पुरे वर्ष होता है बेसब्री से इन्तजार
बता दे की रमजान का पाक महीना कल से शरू हो रहा है। रमजान के शुरू होने का इंतजार सभी मुसलमानों को सालभर रहता है, और इस महीने की अपने आप में एक खास अहमियत होती है।
रमजान में पूरे महीने रोजा रखना इस्लाम के पांच मुख्य फर्जों में से एक माना जाता है। रोजा रखने से ‘संयम’ और ‘सब्र’ की परीक्षा होती है, और अल्लाह की रहमत और नेमत प्राप्त होती है।
रोजा सुबह सहरी से होता है शरू
अधिक जानकारी के लिए बता दे की रमजान में रोजा सुबह सहरी से शुरू होता है और सूर्यास्त के बाद इफ्तार से खत्म होता है। सहरी और इफ्तार का समय काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यदि इन्हें सही समय पर नहीं किया गया, तो रोजा रखने के मायने बदल जाते है।

आइए जानते हैं 2 मार्च, रविवार को दिल्ली, मुंबई, आगरा, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर और अन्य शहरों में सहरी और इफ्तार का समय क्या रहेगा, ताकि आप सही समय पर रोजा रख सकें और खोल सकें।