March 29, 2024

रतलाम /जमीनी विवाद को लेकर हुआ गोलीकांड ,तनाव के चलते भारी सख्या में पुलिस बल तैनात

रतलाम,06 जून(इ खबर टुडे)। रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोलीकांड की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। हालात को देखते हुए मोके पर भारी सख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मगलवार रात्रि करीब 8 बजे के पिपलौदा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बोरखेड़ा में जमीन विवाद के चलते इकबाल नाम एक युवक ने लच्छू सेठ उर्फ लच्छू सिंधी को गोली मार दी। गोली कांड की खबर क्षेत्र में आग की तरह फेल गई जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। बताया जा रहा है कि उपरवाडा के इकबाल इक़बाल पिता अब्दुल बेग का बोरखेड़ा में पोल्ट्री फार्म है। जिसके पास लच्छू सेठ की जमीन होने की बात सामने आ रही है। दोनो का पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

आज इसी विषय को लेकर दोनों पक्षों में अनबन बढ़ गई और आरोपी इकबाल ने लछु सेठ पर गोली मार दी। गोली लच्छू सेठ के बाए कंधे पर जा लगी। मोके पर मौजूद लच्छू सेठ के साथी घायल लच्छू सेठ को स्थानीय अस्पताल लेकर गये जहा से डॉक्टरों ने गोली फसी होने के चलते रतलाम जिला अस्पताल रैफर किया गया। वही पुरे घटनाक्रम के बाद से क्षेत्र में भारी सख्या में पुलिस बल मौजूद है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds