May 19, 2024

रंजिश में गोलीबारी, देवास के गोलागुठान गांव में एक ही पक्ष के 2 की मौत, आरोपियों के घर चला बुलडोजर

उज्जैन,11 जून(इ खबर टुडे/ब्रजेश परमार)। उज्जैन संभाग के देवास जिला अंतर्गत सतवास थाना क्षेत्र के गांव गोलागुठान में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद के बाद रविवार सुबह गोलीबारी हो गई। गोली लगने से 3 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर सतवास सहित आसपास के थाना क्षेत्रों का फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

मूरैना के लेपा में मई माह के प्रारंभ में हुए हत्याकांड की चृर्चाएं अभी भी बरकरार है इसी बीच रविवार सुबह देवास जिले के सतवास के गोलागुठान गांव में गोली मार भाजयूमों के जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के परिवार पर पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते आरोपी वरूण देडढ ने दनादन फायर कर उनके भाई राजेश पिता नारायण गोदारा 33 वर्ष, कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा 55 वर्ष की हत्या कर दी गई। उनका चचेरा भाई सुनील गोदारा 33 वर्ष घायल हुआ है।

देवास पुलिस के अनुसार पंचायत चुनाव की आपसी रंजिश के चलते जाट समाज के दो परिवार में विवाद हुआ था। रविवार को सुबह 9 बजे ग्राम गोलागुठान के ही गोदारा वा देदढ़ परिवार के बीच कहासुनी के बाद पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात बंदूक तक पहुंच गई। आरोपी वरूण देडढ घर से बंदूक लेकर आया और दनादन फायर कर दिये। गोलीबारी में गोदारा परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगी है जिसमें से राजेश पिता नारायण गोदारा 33 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा 55 वर्ष की इन्दौर ले जाते समय मौत हो गई। सुनील गोदारा को इंदौर रेफर किया गया है।

एसडीओपी खातेगांव ज्योति उमठ ने बताया गोलीकांड में दो लोगों की मौत हुई है मौके पर फोर्स तैनात है पुलिस जांच कर रही है। उधर दोपहर बाद प्रशासन ने आरोपियों के दो मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें धराशायी कर दिया। देवास एसपी संपत उपाध्याय के अनुसार गोली मारने वाले आरोपी वरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की मां ग्राम पंचायत की सरपंच है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds