May 18, 2024

Shoot Out : गोलीबारी का आरोपी अकबर घोसी बना पुलिस की गोली का शिकार,प्रतापगढ़ से हुआ गिरफ्तार

रतलाम 24 जनवरी (इ खबर टुडे)। 3 दिन पूर्व शहर के मोमिनपुरा इलाके में गोलीबारी करने वाला आरोपी अकबर घोसी खुद पुलिस की गोली का शिकार बन गया है। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते हुए अकबर घोसी पर पुलिस ने फायरिंग की, उसके पैर में गोली लगी है।

प्रारंभिक तौर पर सूत्रों से मिली अपुष्ट जानकारी के अनुसार भाटों का बास में बालाजी नमकीन पर गोलीबारी करने वाले अकबर घोसी व दो अन्य आरोपी रतलाम से फरार होकर प्रतापगढ़ पहुंच गए थे। आरोपियों की तलाश के लिए गठित किए गए पुलिस दल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकबर घोसी व उसके साथी राजस्थान के प्रतापगढ़ में छुपे हुए हैं । रतलाम के पुलिस दल ने आज प्रतापगढ़ पहुंच कर अकबर व अन्य आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया। अकबर ने पुलिस को बताया कि उसने जिस पिस्टल से फायरिंग की थी वह पिस्टल उसने नागदा में छुपा कर रखा है। पिस्तौल बरामद करने के लिए पुलिस दल अकबर को लेकर प्रतापगढ़ से नागदा जा रहा था । प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अकबर को प्रतापगढ़ से पिपलोदा होते हुए नागदा ले जाया जा रहा था। पिपलोदा से कुछ आगे सूजापुर टेकरी के पास आरोपी अकबर ने पेशाब करने के बहाने से जीप रुकवाई और जीप रुकते ही उसने पुलिस का हथियार छीन कर भागने की कोशिश की। पुलिस दल ने उसे रोकने के लिए फायर किया। गोली अकबर के पैर में लगी । बताया जाता है कि घायल अकबर को जावरा शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि अकबर घोसी को उसके दो साथियों ने सट्टे की वसूली के लिए 3 दिन पूर्व बातों का वास स्थित बालाजी नमकीन के संचालक सोहनलाल खंनिवाल पर रिवाल्वर से फायर किया था। इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अकबर घोसी व अन्य बदमाशों के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत थी। इसी दौरान आरोपी अकबर को आज राजस्थान के प्रतापगढ़ से पकड़ लिया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds