October 14, 2024

नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से हड़कंप

नई दिल्ली,13 मार्च (इ खबरटुडे)। नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोको पायलट और गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को कांसरो रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। इसके बाद राजाजी टाइगर रिजर्व और रेलवे के अधिकारियों को किसी तरह सूचना दी गई।

सभी यात्री सुरक्षित, यात्रियों को दूसरो कोचों में शिफ्ट किया
बताया गया कि लोको पायलट ने आग बढ़ने से पहले ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन जंगल के बीच में ही रोक दी। तत्काल कोच सी-5 को खाली कराया गया। इसके साथ ही कोच को ट्रेन से अलग कर अन्य कोचों को सुरक्षित बचा लिया गया।

इस कोच सी-5 में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोच के सभी यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद ट्रेन देहरादून के लिए रवाना हो गई। वहीं घटना के मद्देनजर देहरादून रेलवे स्टेशन के बाहर एुबंलेस भेज दी गई हैं। स्वाथ्य कर्मी और पुलिस भी स्टेशन पर तैनात हैं।

दोपहर 12:20 बजे के आसपास की बताई जा रही घटना
कोच में 35 लोग सवार थे। घटना शनिवार दोपहर 12:20 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बेहद भयानक थी आग, घटना की छानबीन में लगे अधिकारी
राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने के कारण कांसरो में मोबाइल नेटवर्क सेवा उपलब्ध नहीं है। जिस कारण घटना की जानकारी जुटाने में समय लगा। 

आग लगने से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा कोच आग की लपटों की चपेट में आ गया। जिस जगह पर यह हादसा हुआ, वहां सिर्फ वन विभाग की चौकी है। राजाजी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। वहीं देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक परिचालन सीताराम शंकर ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस रायवाला से देहरादून के लिए रवाना हुई थी।

You may have missed