October 11, 2024

पानी में डूबने और सांप के काटने से मृत्यु होने पर दो मृतकों के परिजनों को 4 -4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रतलाम ,09अक्टूबर(इ खबर टुडे)।कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी संजीव पाण्डेय द्वारा पानी में डूबने से मृत्यु होने पर मृतक के परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

राजीव नगर रतलाम निवासी सीताबाई पति राधेश्याम की गत 7 अक्टूबर 22 को कनेरी डेम में डूबने से मृत्यु होने पर मृतक के वैध वारिस पति राधेश्याम को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

आर्थिक सहायता स्वीकृत
कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी संजीव पाण्डेय द्वारा सांप के काटने से मृत्यु होने पर मृतक के परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

धोलावाड रतलाम निवासी कमलेश पिता मडिया की गत 22 अक्टूबर को सांप के काटने से मृत्यु होने पर मृतक की वैध वारिस माता रंगाबाई पति मडिया को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

You may have missed