October 10, 2024

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, उद्योग जगत के लिए बड़ा झटका

मुंबई, 10अक्टूबर (इ खबर टुडे)। देश के मशहूर उद्योगपति टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में बुधवार रात को मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में कुछ देर पहले निधन हो गया है। तीन दिन पहले रतन टाटा की अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

रतन टाटा के निधन पर पीएम मोदी सहित देश की कई बड़ी हस्तियों ने दुख प्रकट किया है। रतन टाटा का जन्म 1937 में मुंबई में हुआ था। रतन टाटा ने अपनी मेहनत की बदौलत टाटा समूह को काफी आगे पहुंचा। साल 2000 में पद्म भूषण से भी रतन टाटा को सम्मानित किया जा चुका है।

रतन टाटा अपनी सादगी और सरल स्वभाव की वजह से जाने जाते थे। उदारीकरण के दौर के बाद टाटा समूह आज जिस ऊंचाइयों पर है, उसे यहां तक पहुंचाने में रतन टाटा बहुत बड़ा योगदान है। उनके निधन से उद्योग जगत का बड़ा झटका लगा है।

You may have missed