mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी से सेवानिवृत्ति पर श्री भारती को भावभीनी विदाई

रतलाम ,01 मार्च (इ खबरटुडे)। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी मे 42 वर्ष सेवा पूरी कर सेवानिवृत होने पर साथी अधिकारियो, कर्मचारियों ने राकेश भारती को भावभीनी बिदाई दी।

पैलेस चौकी में स्वागत के साथ सभी साथी श्री भारती को लेकर मुख्य समारोह स्थल पॉवर हाउस कार्यालय पहुँचे। समारोह मे सुपर वाईजर श्री धाकड़, एई श्री कल्पेश, डीई श्री तिवारी, ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष श्री रोनी एवं साथी कर्मचारियो ने स्वागत किया।

संबोधन मे श्री भारती की कर्मठता एवं कार्य कुशलता की सराहना की। श्री भारती ने सभी साथियो द्वारा मिले सहयोग एवं अधिकारियो दिये गये मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। अंत मे साथी कर्मचारी उन्हे घर तक छोड़ने पहुँचे। भारती परिवार ने सभी का स्वागत कर आभार माना।

Related Articles

Back to top button