Electric fault/ शहर के रहवासी क्षेत्र में हुआ विद्युत फाल्ट, दर्जनों घरों के मीटर सहित विद्युत उपकरण जलकर हुए खाक

रतलाम, 13मई (इ खबर टुडे)। शुक्रवार सुबह रतलाम के एक रहवासी क्षेत्र में बड़ा विद्युत फाल्ट हो गया। जिसके चलते क्षेत्र के अधिकांश घरों के विद्युत मीटर उड़ गए। वहीं दर्जनों घरों के विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गए। इस हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार जवाहर नगर क्षेत्र में आज सुबह करीब 6:30 बजे जोरदार विद्युत फॉल्ट हो गया। जिसके चलते आसपास के लोगो का भारी नुकसान हो गया। फाल्ट के कारण कुछ घरो के तो बिजली मीटर पूरी से जल गये। वही किसी के इन्वर्टर ब्लास्ट के साथ जल गए। स्ट्रीट लाइटों के बल्ब भी इस फॉल्ट के चलते फूट गए और सड़कों पर कांच बिखर गए।
क्षेत्र के रहवासी राजेश घोटीकर ने बताया की सुबह करीब छह बजे जोरदार विद्युत फाल्ट हुआ। जिससे अनेक घरो की विधुत सप्लाई बंद हो गई और फाल्ट से दर्जनों घरो के महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण जल कर ख़ाक हो गए। विधुत विभाग द्वारा करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद बिजली की सप्लाई को चालू किया गया। श्री घोटीकर ने कहा की सुबह का समय होने के कारण सड़कों पर राहगीर नहीं थे अन्यथा उड़ते यह कांच किसी बड़ी दुर्घटनाओं को भी अंजाम दे सकते थे। फॉल्ट से हुए इस बड़े नुकसान की भरपाई के अलावा जो कष्ट है उनमें मीटर रिप्लेसमेन्ट की प्रक्रिया शामिल है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है।