mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

घर पर ही होली मनाएं, कोशिश रहेगी कि मध्‍य प्रदेश में लॉकडाउन न लगाना पड़े : मुख्‍यमंत्री

भोपाल,22 मार्च (इ खबरटुडे)। मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंंह चौहान ने कहा है कि मध्‍य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच इसइस बार सभी नागरिक घर पर ही होली का त्योहार मनाएं। मध्यप्रदेश में #COVID19 की रफ्तार को थामना बहुत ज़रूरी है। हमारी कोशिश रहेगी कि लॉकडाउन न लगाना पड़े।

मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंंह चौहान ने आज मंत्रालय में वीड‍ियो कांफ्रेंस‍िंंग द्वारा क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स के सदस्यों के साथ बैठक में यह बात कही। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि नागरिकों को सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे मास्क लगाने की समझाइश दें। जिन्होंने मास्क नहीं लगाए, उन्हें रोकें और टोकें। समस्त धर्मगुरु, सामाजिक संगठन, एनएसएस और एनसीसी के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जनता से सभी गाइडलाइंस का पालन करने हेतु आग्रह करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी मास्क लगाएं, साथ ही इसे लेकर जनता को जागरुक करने हेतु सोशल मीडिया पर ‘मेरा मास्क मेरी सुरक्षा’ स्लोगन के साथ पोस्ट भी करें।जन जागरण अभियान ज़ोर-शोर से चलाना अति आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button