October 10, 2024

Earthquake : अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता, बड़े खतरे की आहट

नई दिल्ली,10नवम्बर(इ खबर टुडे)। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 10 नवंबर को सुबह लगभग 2:29 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

बता दें, इससे एक दिन पहले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र नेपाल था। वहां 6 लोगों की मौत हुई। भारत में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में झटके महसूस हुए थे। तेज झटकों के बाद ऑफ्टर शॉक्स भी आए थे, जिनसे लोग डर गए थे और रात को ही घरों से बाहर आ गए थे। गनीमत रही कि भारत में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। नेपाल में बड़ी संख्या में कच्चे मकान गिरने की सूचना थी, जिसके बाद राहत तथा बचाव कार्य में सेना को लगाया गया था।

बार-बार आ रहे भूकंप के झटके, बड़े खतरे की आहट
भारत में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। वैज्ञानिकों की नजर में कम तीव्रता का भूकंप सामान्य है और धरती में हलचल के कारण ऐसे कई भूकंप रोज आते हैं, लेकिन हिमालय क्षेत्र में भूकंप बड़े खतरे की ओर इशारा करते हैं। वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहा कि हिमालयी क्षेत्र में बड़े भूकंप की प्रबल आशंका है और इससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय पॉल ने कहा कि हिमालय भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के बीच टकराव के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आया है।

You may have missed