October 12, 2024

Earthquake in Japan: जापान में जलजला… 20 लाख घरों में बिजली गुल, 11 साल पुरानी सुनामी की दहशत में लोग

टोक्यो,17मार्च(इ खबर टुडे)। जापान में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई. यह भूकंप के झटके सामान्य से कहीं ज्यादा हैं। बुधवार को जापान में एक के बाद एक लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप रात करीब 8:06 बजे आया जिसका केंद्र जापान की राजधानी टोक्यो के 297 किमी उत्तर-पश्चिम में था। जोरदार झटकों के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किलोमीटर नीचे था। यह वही क्षेत्र हैं जो अब तक नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी झेल चुका है।

हालांकि बुधवार को महसूस हुए भूकंप के झटकों में फिलहाल किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।20 लाख घरों की बिजली हुई गुलभूकंप के झटकों के बाद जापान की राजधानी टोक्यो में 20 लाख घरों में अंधेरा छा गया। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से एएफपी ने बताया कि जापान में भूकंप के बाद टोक्यों अंधेरे में डूब गया। भूकंप के इन झटकों के जापान के लोगों को 2011 का दौर याद दिला दिया। 11 मार्च साल 2011 का दिन जापान के लिए अभूतपूर्व दुर्घटना वाला दिन रहा था।

इस दिन 9 की मात्रा का भूकंप उत्तरपूर्वी जापान के तट पर आया, जिससे निकली सुनामी ने हजारों लोगों की जान ले ली थी। इस हादसे आज भी जापान उबर नहीं पाया है। इन भूकंप के झटकों में 18 हजार लोगों की मौत हुई थी।

You may have missed