October 9, 2024

विकास यात्रा के दौरान 17 फरवरी को ग्रामों में 329.59 लाख के लोकार्पण तथा 571.56 लाख रुपए के भूमिपूजन किए गए

रतलाम,17फरवरी(इ खबर टुडे)। रतलाम जिले में विकास यात्रा के दौरान 17 फरवरी को जनपद पंचायतों के विभिन्न ग्रामों में 329.59 लाख के लोकार्पण तथा 571.56 लाख रुपए के भूमिपूजन किए गए। सभी लोकार्पण, भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों के हाथों हुए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े ने बताया कि 17 फरवरी को 83 ग्रामों में यात्राएं आयोजित की गई। बाजना में 22 यात्राएं आयोजित की गई। इसके अलावा जावरा में 19, पिपलोदा में 8, रतलाम में 13 तथा सैलाना में 21 यात्राएं आयोजित की गई।

लोकार्पण के तहत बाजना जनपद में 22, जावरा में 19, पिपलौदा में 8, रतलाम में 13 तथा सैलाना में 21 लोकार्पण हुए। सर्वाधिक 8 भूमिपूजन पिपलौदा क्षेत्र में हुए। इसके अलावा बाजना में 7, जावरा में 3, रतलाम में 7 तथा सैलाना में 1 भूमिपूजन किया गया।

सर्वाधिक राशि के भूमिपूजन रतलाम जनपद में 338.95 लाख रुपए लागत के 1 भूमिपूजन किए गए। सर्वाधिक राशि के लोकार्पण जावरा जनपद पंचायत में हुए जिसमें 164.67 लाख रुपए लागत के 9 लोकार्पण किए गए।

विधायक श्री मकवाना ने किया 2 करोड़ 68 लाख रुपए लागत की नल जल योजना का भूमिपूजन विकास यात्रा आयोजन में करोड़ों के निर्माण कार्यों की सौगात
रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने 17 फरवरी को ग्राम ढीकवा में 1 करोड़ 41 लाख रुपए एवं चौराना में 1 करोड़ 27 लाख रूपए लागत की नल जल योजनाओं का भूमि पूजन किया।

इसी प्रकार जावरा विकासखंड के ग्राम बरडियागोयल में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई तथा जनपद अध्यक्ष सुश्री रुक्मणी हाड़ा ने 1 करोड रुपए की लागत से नल जल योजना के विस्तार का भूमिपूजन किया। पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत भी उपस्थित थे।

You may have missed