May 4, 2024

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दो घंटे काम बंद कर जताया विरोध, कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

रतलाम,02मई(इ खबर टुडे)। प्रदेश भर में मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल के डॉक्टर दूसरे दिन मंगलवार को कार्यदिवस में दो घंटे सेवा बंद रखकर विरोध कर रहे हैं। चिकित्सक विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से आंदोलनरत हैं। रतलाम में भी मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर सुबह 11:00 से 1:00 तक काम बंद कर सांकेतिक धरने पर बैठ गए। मांगे नहीं माने जाने पर प्रदेशभर के डॉक्टर कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उक्त आंदोलन सरकार की डॉक्टर्स के हितों के प्रति उदासीनता और न्यूनतम संसाधनों में कार्य करवाने की नीति के खिलाफ है। इसका सीधा असर मरीजों और मेडिकल स्टूडेंट्स पर पड़ता है।

दरअसल हड़ताल पर गए डॉक्टर की मांग है कि वेतन विसंगति दूर कर वेतनमान बढ़ाया जाए। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाए एवं जिला अस्पतालों मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक पद पर राजस्व अधिकारियों की नियुक्ति बंद की जाए। हड़ताल पर गए डॉक्टरों का कहना है कि मांगे नहीं माने जाने की स्थिति में बुधवार से प्रदेशभर के डाक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
मंगलवार को दो घंटे तक काम बंद रखने के बाद कल बुधवार सुबह से ही चिकित्सकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। अगर ऐसा हुआ तो पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है। डॉक्टरों ने बताया है कि तीन मई से सभी डॉक्टर सुबह आठ बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान काम पूरी तरह से बंद होगा। इसमें रूटीन कार्य जैसे ओपीडी, इन–डोर, वार्ड राउंड इत्यादि और सभी इमरजेंसी, एमएलसी, पोस्टमार्टम सेवाएं भी बंद रहेंगी। इसके अलावा शैक्षणिक कार्य, प्रशासनिक कार्य, एनएमसी निरीक्षण, एनएबीएच निरीक्षण और काउंसलिंग इत्यादि में भी डॉक्टर भाग नहीं लेंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds