mainब्रेकिंग न्यूज़

सपा को अपने ही गढ़ मैनपुरी में झटका, डिंपल यादव पीछे, भाजपा ने बनाई बढ़त

मैनपुरी 04 जून(इ खबर टुडे)। लोकसभा चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां से मौजूदा सांसद और सपा प्रत्‍याशी डिंपल यादव पीछे चल रही है। उनका मुकाबला भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह से हैं। जयवीर सिंह योगी सरकार में पर्यटन मंत्री भी है। वहीं बसपा से शिवप्रसाद यादव भी चुनाव लड़ रहे हैं।

यह सीट 1996 से ही सपा का गढ़ रही है। पिछले चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भाजपा काे इस सीट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत लगाई है।

1996 से सपा बढ़ रही है मैनपुरी
मैनपुरी लोकसभा सीट से 1996 से समाजवादी पार्टी यहां लगातार जीतती आई है। यहां उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी सांसद रह चुके हैं। 2019 में यादव के निधन के बाद 2022 में यहां उपचुनाव करवाए गए थे, तब डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने ढाई लाख मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं वे एक बार फिर चुनाव लड़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button