May 19, 2024

Bharat jodo yatra : राहुल गांधी की यात्रा में गिरे दिग्विजय सिंह, प्रियंका गांधी इंदौर होते हुए दिल्ली रवाना

खरगोन,26नवंबर(इ खबर टुडे)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मप्र में आज यानी शनिवार को चौथा दिन है। राहुल गांधी की यात्रा टी ब्रेक के बाद फिर शुरू हो गई है, उनके साथ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह साथ चल रहे हैं, वहीं प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के कार में बैठकर इंदौर होते हुए दिल्ली रवाना हो गई है। ट्री ब्रेक के दौरान अचानक धक्का मुक्की होने से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जमीन पर गिर गए थे, जिन्हें अन्य नेताओं ने उठाया, इसके बाद वे फिर कपड़े झटककर राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल दिए।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चौथे दिन धक्का-मुक्की होने से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जमीन पर गिर गए, इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई। वहीं कई कांग्रेस नेताओं को बाउंसरों ने पकडक़र बाहर कर दिया, पुलिसवाले भी उनका साथ देते नजर आए। ऐसे में कई कांग्रेस नेताओं को ये व्यवहार ठीक भी नहीं लगा, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर ये भी जरूरी था।

यहां से यात्रा खरगोन जिले के बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। राहुल यहां आंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब आंबेडकर काे नमन करेंगे। इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर उनके साथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत देश व प्रदेश के करीब 40 नेता मौजूद रहेंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds