May 1, 2024

डिप्टी रेंजर ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, वन विभाग की नावरा रेंज में थे पदस्थ

बुरहानपुर,18इ खबर टुडे)। बुरहानपुर जिले से लगभग 40 किलोमीटर दूर नेपानगर थाना क्षेत्र के ग्राम नवरा में हैरान करने वाली घटना हुई। यहां ड्यूटी पर पदस्थ वन रेंजर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। जैसे ही यह सूचना वन विभाग के सीनियर अधिकारियों को लगी सभी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, फॉरेस्ट विभाग के रेंजर दिनेश नवाड़े ग्राम नवरा में रेंजर के पद पर पदस्थ थे। देर रात को नवरा हिवरा में स्थित अपने रेंज ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरे दिन गुरुवार को इसकी जानकारी सामने आई है।

जुटी लोगों की भीड़
घटना का पता चलते ही रेंजर कार्यालय के सामने लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही करणों का पता चलेगा। घटना के बाद बुरहानपुर डीएफओ सभी कर्मचारी अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds